गाजीपुर
स्कूल चलो अभियान रैली को बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कुंडेसर (गाजीपुर) जयदेश। शासन के आदेशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद बीरबल राम के कुशल नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय कन्या कुंडेसर क्षेत्र भाँवरकोल, गाजीपुर द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया।
रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कबीरपुर – कुण्डेसर गाँव की गलियों से होते हुए शेरपुर मोड़ तक निकाली गई, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों द्वारा शिक्षा के महत्व को लेकर विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ भाँवरकोल के अध्यक्ष एवं सीएस के कुंडेसर के प्रधानाध्यापक जयनारायण उपाध्याय, अखिलेश्वर नाथ तिवारी, मनोज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, शितेष सिंह, कृष्ण मुरारी राय, रख्शी मेहरोश, सुधा उपाध्याय, नन्दकुमार श्रीवास्तव, रूपेश पाण्डेय सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं ईसीसीई एजुकेटर भी उपस्थित रहे।सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
