Connect with us

गाजीपुर

विनय कुमार उपाध्याय बने एसडीएम, कबीरपुर कला में जश्न का माहौल

Published

on

Loading...
Loading...

देश सेवा को सर्वोपरि मानकर जिम्मेदारी निभाने का संकल्प: विनय कुमार उपाध्याय

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीपीसीएस की परीक्षा में 14वें रैंक के साथ सफल होकर एसडीएम बने विनय कुमार उपाध्याय के पैतृक गांव कबीरपुर कला पहुंचने पर गाजेबाजे  के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। गाजीपुर से खुली जीप में सवार विनय कुमार उपाध्याय के साथ चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से युवकों का लंबा काफिला का उत्साह देखा पूरा क्षेत्र उत्साह से भर गया।

पैतृक आवास पहुंचने से पूर्व रास्ते विनय कुमार उपाध्याय गाजेबाजे व काफिले सहित कुंडेसर स्थित जगज्जननी मां दुर्गा शिव मंदिर में नमन वंदन के पश्चात , श्री शिव मंदिर , श्री ब्रह्म स्थान , श्री काली जी मंदिर एवं कुलदेवी स्थान पर दर्शन वंदन कर कर आशीर्वाद लेने के पश्चात अपने पैतृक आवास पहुंचे जहां से पहले से काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर विनय कुमार उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया। सभी ने ईश्वर से विनय कुमार उपाध्याय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, देश हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ वह उसका निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर अश्वनी कुमार बालकृष्ण उपाध्याय, अनूप कुमार उपाध्याय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, राजेश राय बागी, रामजी सिंह यादव, सुनील कुमार ओझा ,रंजीत कुमार आजाद , जलालुद्दीन तथा गोपाल गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page