गोरखपुर
पंत पार्क में स्वर्ण आर्मी की मजबूत एकजुटता का प्रदर्शन, महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गोरखपुर। जिले के पंत पार्क, यूनिवर्सिटी गेट पर रविवार को स्वर्ण आर्मी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी एवं सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे संगठन की मजबूती और एकजुटता का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।

बैठक के दौरान स्वर्ण आर्मी को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष ने सभी साथियों को एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने की बात कही।

उन्होंने कहा कि स्वर्ण आर्मी का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति को बढ़ाना है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद आवश्यक है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और उन्हें सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
अंत में सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर बैठक को सफल बनाया। यह बैठक स्वर्ण आर्मी की एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आई।
