Connect with us

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डाकघर का शुभारंभ, प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को डाकघर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार जायसवाल ने फीता काटकर नए डाकघर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल श्री गौरव श्रीवास्तव तथा प्रवर अधीक्षक डाकघर गोरखपुर मंडल श्री बीके पांडे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें जिले के डाक विभाग के छोटे-बड़े कर्मचारी भी शामिल रहे।

Loading...

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रामकुमार जायसवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में डाकघर की स्थापना एक नए दौर की शुरुआत है। इससे यहां आने-जाने वाले लोगों को आधार कार्ड अपडेट कराने सहित डाकघर से संबंधित अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। पोस्ट मास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में आश्वासन दिया कि डाकघर परिवार द्वारा सभी को बेहतर और समुचित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री बीके पांडे ने कहा कि डाक विभाग पहले से ही जनसेवा में अग्रणी रहा है और आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page