Connect with us

वायरल

संतकबीर नगर में “सुर-ताल महोत्सव” दो मई को, 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “संत कबीर सुर-ताल महोत्सव” का आयोजन आगामी 2 मई 2026, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे होटल शिवाय, बाईपास चौराहा, ओवरब्रिज के दक्षिण, खलीलाबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संत कबीर फिल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें सह आयोजक के रूप में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट तथा सुनहरा भविष्य वेलफेयर सोसाइटी की सहभागिता रहेगी।

प्रतियोगिता में जूनियर (6 से 12 वर्ष) एवं सीनियर (13 वर्ष से अधिक) वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आयोजन के मीडिया पार्टनर दैनिक अभिजीत टाइम्स एवं सामना टीवी चैनल हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए संपर्क नंबर 9473651700 एवं 9792797175 पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्यूरो चीफ संत कबीर नगर बृजेश राय ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों से इसमें भाग लेने की अपील की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page