Connect with us

गोरखपुर

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोरखपुर का जलवा

Published

on

Loading...
Loading...

हरिओम, प्रतिमा और साहिल ने जीते स्वर्ण पदक, शहर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर। जम्मू-कश्मीर के भगवती इंडोर स्टेडियम में 12 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 में गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच गोरखपुर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल से तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी ने अपनी-अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। हरिओम जायसवाल ने 66 किलोग्राम भार वर्ग (सब-जूनियर) में कुल 465 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रतिमा चौधरी ने 69 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर) में 382.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा साहिल गुप्ता ने 66 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर) में 510 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गोरखपुर में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता से लौटने पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद खजांची चौराहे स्थित शक्ति फिटनेस जिम में उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान शरद मणि त्रिपाठी, डॉ. बी.पी. गुप्ता (पूर्व सीएमओ), मुकेश गेहलोत, प्रवीण कुमार, अनुपम सिंह, अविनाश दुबे, विकास चौहान, करण, राहुल शर्मा, अभिषेक, नवीन चौहान, रजत चौधरी, उत्कर्ष पांडेय और देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement

खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page