Connect with us

गोरखपुर

मौत को दावत देता बिजली का लटकता तार, शिकायतों के बाद भी विभाग बेखबर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के सहजनवा क्षेत्र के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिधौली में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है। यहां निवासी दिनेश यादव के मकान की छत के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार बेहद नजदीक से लटक रहा है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है। घर के ऊपर से गुजर रहा यह तार इतना करीब है कि जरा सी चूक किसी की जान ले सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक बेखबर बने हुए हैं।

पीड़ित दिनेश यादव का कहना है कि वह कई बार बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं। जेई और एसडीओ से शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। विभागीय दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते उनके पैरों की चप्पल तक घिस गई, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

Loading...

ग्रामीणों का आरोप है कि भारत में अक्सर कानून और प्रशासन तब जागता है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है। यदि समय रहते इस लटकते तार को हटाया या ऊंचा नहीं किया गया तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह बिजली विभाग की होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page