Connect with us

गोरखपुर

लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिवारीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले एक युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

थाना तिवारीपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 038/2026 से संबंधित अभियुक्त राजन राजभर पुत्र राधेश्याम निवासी नरसिंहपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को उपनिरीक्षक शशिकिरण सिंह ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 3(5), 61(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 8 मार्च 2026 की है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उसका बेटा अपने घर के पास मौजूद था, तभी आरोपी राजन राजभर वहां पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी ने पहले युवक को गाली-गलौज दी और फिर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।

Advertisement

इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में ही मौजूद है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक शशिकिरण सिंह और कांस्टेबल आनंद यादव ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

थाना तिवारीपुर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page