Connect with us

गाजीपुर

खेताबपुर में हज़रत मोहीउद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स धूमधाम से संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

खेताबपुर (गाजीपुर) जयदेश। हर साल की भांति ग्राम सभा खेताबपुर में हज़रत मोहीउद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक और मेला बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में जायरीन और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

उर्स की शुरुआत कुरान ख्वानी और फातिहा ख्वानी से हुई, जिसमें मुल्क की अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। मेले में बच्चों के खिलौनों से लेकर विभिन्न खान-पान की दुकानों तक काफी रौनक रही। अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर चादर पोशी की और अपनी मन्नतें मांगी।

उर्स कमेटी के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह यादव,बीडीसी सदस्य शबलू अहमद, निखिल यादव,लल्ला अहमद, राहुल राम, शहबाज, रेहान, तौफीक,व अन्य गणमान्य उपस्थित होकर मेले को सफल बनाएं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page