Connect with us

गोरखपुर

गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गीडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना गीडा पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 263/2025, धारा 3(1) व 2(ख) (I), (XVII) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 से संबंधित गैंग लीडर मो. हनीफ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

पुलिस के अनुसार अभियुक्त और उसके साथी आर्थिक, भौतिक तथा अन्य दुनियावी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से पशु तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त थे। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गीडा में उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग लीडर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त मो. हनीफ (पुत्र मो. अजीज निवासी घोटवा थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर) का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना हरपुर बुदहट में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मु.अ.सं. 263/2025 धारा 3(1) व 2(ख) (I), (XVII) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, मु.अ.सं. 137/25 धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, मु.अ.सं. 0084/2022 धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम तथा मु.अ.सं. 0061/2022 धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के मामले शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page