गोरखपुर
ट्रांसफार्मर का टेलियुनिट तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 34/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राहुल वर्मा (पुत्र जगरनाथ प्रसाद निवासी सूरजकुण्ड पत्थरकट गली थाना तिवारीपुर, गोरखपुर) तथा आरिश जहीर (पुत्र जहीर अहमद निवासी बख्तियार मोहल्ला बाना मैदान जाफरा बाजार थाना तिवारीपुर, गोरखपुर) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, चोरी के 02 पिलास, 02 रिंच, 10 पीस C आकार के पीतल के भारी हुंक/क्लम्प, 09 नग लोहे के बोल्ट तथा 06 एल (L) आकार की पीतल की पट्टी बरामद की है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार को अज्ञात चोर द्वारा डोमखाना के पास स्थापित ट्रांसफार्मर के टेलियुनिट को तोड़कर उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
