गोरखपुर
हत्या के प्रयास मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
गोरखपुर। हत्या के प्रयास के एक मामले में गुलरिहा थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना गुलरिहा में पंजीकृत मु0अ0सं0 178/26 धारा 109, 115(2), 117(2), 191(2) बीएनएस से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दर्शन चौहान पुत्र झगड़ू चौहान निवासी ददरखांवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर, गौतम चौहान पुत्र पाँचू चौहान निवासी ददरखांवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर, करन चौहान पुत्र दीपक चौहान निवासी जंगल महुअवां उर्फ मोहम्मदपुर बीरबहादुर पुर सिंह स्पोर्ट कालेज थाना चिलुआताल गोरखपुर तथा साहिर उर्फ छोटू पुत्र हीरा चौहान निवासी जंगल महुअवां उर्फ मोहम्मदपुर बीरबहादुर पुर सिंह स्पोर्ट कालेज थाना चिलुआताल गोरखपुर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को अभियुक्तों ने एकराय होकर वादी के भाई और उसके दोस्त को जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी। इस घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त गौतम चौहान के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 171/2026 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 304(2) बीएनएस थाना गुलरिहा गोरखपुर, मु0अ0सं0 345/2024 धारा 308, 323, 427, 452, 506 भादवि थाना चिलुआताल गोरखपुर तथा मु0अ0सं0 694/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 भादवि थाना चिलुआताल गोरखपुर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार इस मामले में मु0अ0सं0 178/2026 धारा 191(2), 115(2), 109, 117(2) बीएनएस थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
