Connect with us

चन्दौली

मठ में हर्षोल्लास के साथ मनी होली

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के चहनियाँ क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में होली के पावन अवसर पर भव्य होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा वातावरण रंग और उमंग से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। इसके पश्चात राजेश कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह एवं श्यामसदन गोंड द्वारा होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए गए। उनके मधुर स्वरों पर उपस्थित लोग झूम उठे और पूरा मठ परिसर होली के रंग में रंग गया।

Loading...

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभुनाथ पाण्डेय, अरुण यादव, त्रिभुवन सिंह, श्यामसदन गोंड, राजेश कुशवाहा, शिवाजी सिंह, दिनेश सोनकर,पटेल जी, अमृत पाठक, मुकेश साहनी, देवदत्त पाण्डेय, पीयूष कुमार, अशोक कुशवाहा, बाला जी, अमित खरवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए होली के पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page