Connect with us

गोरखपुर

अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया सहित 23 लोग बरी, समर्थकों में उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

गोरखपुर। शास्त्री चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को बाइज्जत बरी किए जाने के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

गोरखपुर जयदेश में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया को बरी करते हुए यह निर्देश दिया है कि सीबीआई के जिन अधिकारियों ने इस मामले की जांच की और बिना सबूत के आरोप लगाकर संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा, उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं को षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमों में गिरफ्तार कराया।

जिला प्रभारी प्रवीण यादव ने कहा कि एप्सटाइन फाइल में फंसे लोग बेशर्मी की हद पार कर चुके हैं और देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए हर प्रकार के अनैतिक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं तथा संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर उनसे गलत कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि विपक्ष की आवाज दबाई जा सके। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आज के फैसले ने यह सिद्ध कर दिया कि अंततः सत्य की ही जीत होती है।

कार्यक्रम में अमिताभ जायसवाल, विनीत मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, गोविंद गौतम, अनिरुद्ध यादव, महेंद्र पासवान, सुशील यादव उर्फ अंगद, आकाश सिंह, विद्युत यादव, राजेश राजभर, संतोष यादव, अखिलेश गुप्ता, दीपांशु विश्वकर्मा, रितिक रुद्र सहित पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page