Connect with us

गोरखपुर

पीड़ित भाई ने नाबालिग बहन की बरामदगी के लिए डीएम से लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील का शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा से गोला थाना क्षेत्र के बरई पूरा उर्फ पड़ौली निवासी एक पीड़ित भाई ने अपनी नाबालिग बहन को बरामद कराने की गुहार लगाई है।

पीड़ित भाई ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 15 जनवरी को उसकी नाबालिग बहन को इसी थाना क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसने आरोप लगाया कि बहन को भगाने में इसी थाना क्षेत्र के दो अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है।

Loading...

भाई के अनुसार इस मामले में गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पांच सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसकी बहन को बरामद नहीं किया जा सका है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उसे गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ित ने आशंका जताई कि यदि उसकी बहन को शीघ्र बरामद नहीं किया गया तो उसके साथ कोई अप्रिय घटना कारित की जा सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page