Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मु0अ0सं0 68/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस से संबंधित दोनों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मंजूर आलम पुत्र मकबूल अहमद निवासी गीतावाटिका, घोषीपुरवा (पुरानी मस्जिद के पास) थाना शाहपुर तथा रमजान कुरैशी पुत्र बराती निवासी वार्ड नं. 06 नगरपालिका गुलरिया जिला बरडिया, नेपाल (हाल पता गीतावाटिका, घोषीपुरवा थाना शाहपुर) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को दोनों अभियुक्त वादी को गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोप है कि अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वादी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह के साथ उपनिरीक्षक राहुल रावत, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल इन्दल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page