गोरखपुर
अयान पांडेय ने 69वीं प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रचा इतिहास
गोरखपुर की मिट्टी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 69वीं प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सत्र 2019/2026 गोरखपुर के होनहार खिलाड़ी अयान पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐसा मुकाम हासिल किया, जिस पर पूरा जनपद गर्व से सर उठा कर खड़ा है। सीमित संसाधनों, कठोर अभ्यास और अटूट आत्मविश्वास के सहारे अयान ने यह साबित कर दिया कि सपने अगर सच्चे हों, तो सफलता स्वयं रास्ता खोज लेती है।

मैच के हर पल में अयान के खेल में संयम, रणनीति और जुनून साफ झलकता रहा। निर्णायक क्षणों में उनकी फुर्ती और सटीक शॉट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जीत की इस चमक के पीछे माता-पिता का त्याग, गुरुजनों का मार्गदर्शन और परिवारजनों का विश्वास साफ दिखाई देता है। अयान की इस उपलब्धि पर माता-पिता एवं रिश्तेदारों की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर गर्व की मुस्कान थी।


इस गौरवपूर्ण सफलता पर मित्रों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने अयान को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ईस्ट मित्र परिवार ने भी अयान पांडेय को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह जीत न केवल अयान की है, बल्कि गोरखपुर के हर उस युवा की है जो मेहनत और हौसले के साथ अपने सपनों को पंख देना चाहता है। अयान पांडेय की यह उड़ान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
