Connect with us

वायरल

बौधरा बाबा देवस्थानम मार्ग का शिलान्यास, आवागमन व व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय सोनवरसा मोड़ पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेंहदावल ब्लॉक से बौधरा बाबा देवस्थानम होते हुए बेलौली संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया। मार्ग का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, श्रद्धालुओं को देवस्थान तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गंगाराम निषाद, लालबहादुर चौहान, बृजनंदन पाठक, टुनटुन राय, जिला मंत्री हैप्पी राय, महेश पांडेय, सुभसागर पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page