Connect with us

वाराणसी

विदेशी पहलवानों के दांव-पेच से गूंजा सारनाथ

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया स्मृति द्वार का उद्घाटन

वाराणसी। सारनाथ के महाबोधि इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को चतुरी खलीफा व्यायाम शाला के तत्वावधान में एक भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रांतों सहित कई देशों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने अदम्य साहस व दमखम का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल रहे। अखाड़े में पहुँचने पर आयोजक संतोष पहलवान ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया गया, जिसके बाद अखाड़े में मिट्टी की महक और पहलवानों के दांव-पेच ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

दंगल से पूर्व मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सारनाथ स्थित म्यूजियम-मुनारी मार्ग पर चतुरी पहलवान, भोतु उस्ताद की स्मृति में नवनिर्मित ‘स्मृति द्वार’ का विधिवत उद्घाटन किया। यह द्वार क्षेत्र के महान पहलवानों की विरासत को समर्पित किया गया है।

Advertisement

उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए  रवींद्र जायसवाल ने कहा, “हमारे पूर्वज अत्यंत बलशाली और साहसी थे। उन्होंने अंग्रेजों और मुगलों के दमनकारी शासन के खिलाफ डटकर लोहा लिया। उस दौर में हमारे पहलवानों का एक ही संकल्प था कि जब भी अवसर मिलेगा, वे अपनी शक्ति के प्रदर्शन से आक्रांताओं को इस देश से खदेड़ देंगे। आज की युवा पीढ़ी को उन्हीं से प्रेरणा लेकर अपनी संस्कृति और खेल को आगे बढ़ाना चाहिए।”

दंगल में विदेशी पहलवानों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। उत्साह स्थानीय खेल प्रेमियों ने भारी संख्या में पहुँचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्र के पुराने खलीफाओं और खेल प्रेमियों को भी इस अवसर पर याद किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यायाम शाला के सदस्य और भैया लाल पाल तथा भारी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page