Connect with us

वायरल

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना मेंहदावल का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार द्वारा थाना मेंहदावल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा जनसुनवाई रजिस्टर की गहन समीक्षा की गई।

Loading...

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनसहयोग की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page