Connect with us

वाराणसी

स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक के लिए नगर निगम ने कसी कमर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम पूरी तरह सतर्क मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त सविता यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की निर्धारित टूल किट और मानक बिंदुओं के आधार पर प्रगति का आकलन किया गया।

अपर नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि तय मानकों के अनुसार सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी तरीके से शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जलकल विभाग, सामान्य अभियंत्रण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही स्वच्छता, साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालयों की सफाई, नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति और जनजागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Loading...

उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि शहर की स्वच्छता, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसमें सभी विभागों के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैंक प्राप्त करने के उद्देश्य से सतत निगरानी, नियमित समीक्षा और फील्ड स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की टीम, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अभियंत्रण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page