Connect with us

वाराणसी

काशी में 17वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम कल से

Published

on

Loading...
Loading...

देशभर से 200 जनजातीय युवा होंगे शामिल

वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) वाराणसी द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से 17वां जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार से काशी में किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न जनजातीय बहुल जिलों से लगभग 200 जनजातीय युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।

जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 12 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे शगुन गेस्ट हाउस, भट्टी (लोढ़ा बाजार के पास, भदोही रोड) में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिभागी युवाओं को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों, शैक्षिक अवसरों और केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड के पश्चिम सिंहभूम, महाराष्ट्र के गड़चिड़ौली, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, नारायणपुर व कांकेर, ओडिशा के कालाहांडी व कंधमाल तथा मध्यप्रदेश के बालाघाट जनपदों से आए जनजातीय युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संवाद सत्र और अनुभव साझा करने जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।

जिला युवा अधिकारी ने कहा कि इस आदान-प्रदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ना, उनमें राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। साथ ही यह कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page