Connect with us

गोरखपुर

सीसीटीवी में कैद हुए बाइक चोर, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीण आक्रोशित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडाबर गांव में चोरों का आतंक इन दिनों चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीण छोटे-मोटे सामान भी घर के अंदर रखने से कतराते हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है, जबकि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से गांववासी भड़के हुए हैं।

शनिवार रात का ताजा मामला सबसे चर्चित है। गांव निवासी शंभू दुबे के घर परिसर में खड़ी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल चोरों ने उड़ा ली। परिवार ने तुरंत नबागत चौकी और खजनी थाने में लिखित सूचना दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की, जिसमें चोर साफ नजर आया। यह फुटेज देखते ही सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

रविवार देर शाम सूचना मिली कि गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक कोचिंग सेंटर के पास वही बाइक खड़ी दिख रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया और बाइक सफलतापूर्वक बरामद कर ली। लेकिन सीसीटीवी में चोर की स्पष्ट तस्वीर होने के बावजूद पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं—क्या चोर पकड़ा जाएगा या यह मामला भी पुरानी फाइलों की तरह बंद हो जाएगा?
पहले की चोरी अभी अनसुलझी बन गई है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। महज सात दिन पहले ग्रामीणों ने चोरी का माल इस्तेमाल करते हुए एक मिनी लीडर  चालक को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया। पूछताछ में चालक ने चोरी का सामान खरीदने की बात कबूल की और मुख्य चोर का नाम-पता भी बताया। फिर भी वह शातिर चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है। चोरी का माल सस्ते दामों में खरीदने वाला खरीदार भी अब तक बेखौफ घूम रहा है। पुराना मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लगातार उदासीनता से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। नबागत चौकी इंचार्ज के सामने अब यह नई घटना एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लोग सख्त कार्रवाई और त्वरित जांच की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

क्या इस बार पुलिस चोर को धर दबोचेगी या मामला फिर फाइल में दब जाएगा? यह सवाल महुआडाबर के हर घर में गूंज रहा है। ग्रामीण अब सक्रिय होकर खुद सुरक्षात्मक कदम उठा रहे हैं, लेकिन पुलिस से ठोस एक्शन की उम्मीद बनी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page