Connect with us

गोरखपुर

प्रैक्टिकल देने आए छात्रों से बदसलूकी, जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानाचार्य समेत कई लोगों पर केस दर्ज

गोरखपुर। जनपद के हरपुर-बुदहट थाना सिकरीगंज ग्राम कन्हौरी निवासी अरुण कुमार पुत्र त्रिवेनी प्रसाद व ग्राम सोडा निवासी नरेन्द्र पुत्र जयराम की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने मुकेश पुत्र अवधेश व अर्पित पुत्र दुर्विजय व राकेश पुत्र अवधेश ग्राम सेमरडांड़ी, अनुज मौर्या पुत्र राधेश्याम ग्राम रेहरवा, सुमित मौर्या पुत्र रामप्रताप मौर्या ग्राम सांखडांड़, विवेक मौर्या पुत्र उदयराज मौर्या ग्राम कुटियाडांड़, सूरज पाल पुत्र हरिद्वार पाल ग्राम महिलवार थाना खजनी और शम्भू नाथ द्विवेदी पुत्र स्व गजानन्द द्विवेदी थाना हरपुर-बुदहट तथा चार – पांच अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 151(3), 352 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading...

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हौरी निवासी अरुण कुमार पुत्र त्रिवेनी प्रसाद व ग्राम सोडा निवासी नरेन्द्र पुत्र जयराम ने हरपुर – बुदहट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हम लोगों के बच्चे किसन पुत्र अरुण और अभिशेष पुत्र नरेन्द्र जो विवेक विद्या मंदिर दूधारा खजनी इंटरमीडिएट कक्षा में पढ़ते है।

बीते 6 फरवरी को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रेक्टिकल का परीक्षा देने के लिए हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के श्रीराम बाल विकास विद्या मंदिर भेंऊसा खजूरी में गए थे कि बेंच की सीट पर बैठने को लेकर शाम चार बजे के करीब विद्यालय के प्रधानाचार्य/ प्रबंधक शम्भू नाथ द्विवेदी के सह पर मुकेश, अर्पित, अनुज मौर्या, सुमित मौर्या, राकेश, विवेक मौर्या, सूरज पाल और चार पांच नाम पता अज्ञात ने मिलकर किशन और अभिशेष को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मार-पीट कर घायल कर दिए। वहीं, इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों के पिता अरुण कुमार और नरेन्द्र की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page