Connect with us

राज्य-राजधानी

जर्जर मकान की छत गिरी, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Published

on

हर्रैया (बस्ती)। क्षेत्र में एक पुराने और जर्जर मकान को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान की कमजोर छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसके नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए। घटना में 60 वर्षीय जगराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 55 वर्षीय सभाजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मंगलवार को करीब दोपहर 12 बजे हुआ, जब हुंडरा कुंवर निवासी कृष्ण देव सिंह अपने पुराने जर्जर मकान को मजदूरों से तुड़वा रहे थे।

छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी व ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जगराम को मृत घोषित कर दिया। घायल सभाजीत का उपचार जारी है।

कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है और शव का पंचायतनामा भरकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page