Connect with us

वाराणसी

ऐप से ऑनलाइन जुआ खेलते युवक को चेतगंज पुलिस ने दबोचा

Published

on

वाराणसी। ऑनलाइन और फड़ पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चेतगंज पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल तथा पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन जुआ खेलते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तेलियाबाग चौराहे के पास विश्वनाथ गेस्ट हाउस की गली में चाय की दुकान के निकट से आकाश उर्फ कल्लू सोनकर पुत्र छांगुर सोनकर, निवासी चौकाघाट ढेलवरिया, थाना जैतपुरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 4100 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह ‘भाग्यलक्ष्मी’ ऐप के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर ऑनलाइन जुआ खेलता है और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कराता है। इसी से वह अपने परिवार का खर्च और निजी शौक पूरे करता था। गिरफ्तारी के समय भी वह ऐप के जरिए जुआ खेलवा रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया, उपनिरीक्षक अली अतहर तथा कांस्टेबल किशन कुमार गौड़ शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page