Connect with us

गोरखपुर

घर में घुस कर पति-पत्नी को मारने के मामले में मुकदमा दर्ज

Published

on

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम दुरुई के एक पक्ष द्वारा घर में घुस कर पति-पत्नी को मारने पीटने के मामले में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। प्राप्त विवरण के  अनुसार, ग्राम दुरुई की सुमन पत्नी शंभू द्वारा थाने में दी गई तहरीर में लिखा गया है कि बीते 18 जनवरी को पुरानी रंजिश को लेकर दीपक पुत्र राम आधार, इसरावती पत्नी राम आधार, राम आधार पुत्र कल्लू घर में घुस कर लात-मुक्का और डंडा से मारने लगे। मुझे बचाने आये मेरे पति को भी इन लोगों ने मारा पीटा। हम दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। जाते समय यह लोग जान माल की धमकी देते चले गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page