Connect with us

गोरखपुर

सेंट जेवियर स्कूल महावीर छपरा में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सेंट जेवियर स्कूल महावीर छपरा में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रातः विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जहां विद्यालय परिवार के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।

गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और प्रेरणादायी भाषण शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, संविधान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। देशभक्ति गीतों पर तालियों की गूंज ने सभी को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और अधिकारों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शिक्षा और सेवा भाव से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page