Connect with us

गोरखपुर

चन्द्रशेखर दुबे की स्मृति में उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

ब्रह्मभोज में शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


गोरखपुर। श्री गांधी इंटर कॉलेज के प्रतिष्ठित लेक्चरर रहे स्वर्गीय चन्द्रशेखर दुबे को दुनिया छोड़े आज 13 दिन पूर्ण हो गए। इस अवसर पर हरपुर बुदहट क्षेत्र के घोठवा गांव में आयोजित ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में गोरखपुर सहित आसपास के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान स्व. दुबे चन्द्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षकीय योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. चन्द्रशेखर दुबे न केवल एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे, बल्कि सरल स्वभाव, अनुशासन और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

इस अवसर पर जयदेश समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ, गोरखपुर राम जोखन पांडेय ने भी पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्व. दुबे जी का जीवन शिक्षा और संस्कारों की मिसाल रहा है।

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page