Connect with us

गोरखपुर

एसआई न्यूज आइकन अवार्ड्स 2026 का आयोजन नौ जनवरी को

Published

on

गोरखपुर। हर साल की तरह इस साल भी एसआई न्यूज आइकन अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन 9 जनवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे चित्रगुप्त सभागार, बाक्सीपुर, गोरखपुर में सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात गोरखपुर के गौरवशाली इतिहास पर डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रकाश डालते हुए शहीदों को नमन किया जाएगा, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मान समारोह आयोजित होगा।

इस गरिमामय आयोजन में गोरखपुर के प्रतिष्ठित शासकीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित है। कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर के ऐसे लोकल हीरोज, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर शहर का नाम रोशन किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही गोरखपुर एवं प्रदेश के विभिन्न समाचार चैनलों व मीडिया संस्थानों से जुड़े उन पत्रकारों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने एस आई न्यूज के पत्रकारों को फील्ड में सहयोग देते हुए निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता की है।

स्वदेशी इनक्रेडिबल (एसआई) न्यूज के संपादक इंजीनियर शक्ति शंकर ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से गोरखपुर के हीरोज को समर्पित है। उन्होंने गोरखपुरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने शहर के नायकों का उत्साहवर्धन करें, क्योंकि ये हीरोज गोरखपुर के हैं और गोरखपुर की पहचान हैं।

संपादक ने गोरखपुर के सभी समाचार चैनलों, अखबारों के पत्रकारों एवं संपादकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर में सभी पत्रकारों का सहयोग और साथ मिला रहा है, जिससे यह आयोजन और भी भव्य रूप ले सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page