Connect with us

गाजीपुर

सेवानिवृत्त जिला जज जे.एस. यादव का निधन, पंचतत्व में विलीन

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। सादात अंतर्गत ग्राम सभा डहरमौवा कौड़ा के मूल निवासी, उत्तर प्रदेश शासन में सेवानिवृत्त जिला जज एवं पूर्व प्रमुख सचिव (न्याय) रहे जे.एस. यादव का 01 जनवरी 2026 को रात्रि 10:30 बजे निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 02 जनवरी 2026 को मणिकर्णिका घाट, वाराणसी में संपन्न हुआ था। वर्तमान में उनका परिवार केशव बिहार कॉलोनी, नई बस्ती, पाण्डेयपुर, वाराणसी में निवास करते हैं।

दिवंगत जे.एस. यादव अपने पीछे धर्मपत्नी कलावती देवी तथा दो पुत्र पीयूष यादव एवं विवेक यादव सहित पूरा परिवार छोड़ गए थे। उनके पुत्र वाराणसी के लेढूपुर स्थित मेरिडियन हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज का सफल संचालन कर रहे थे।

शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा था। जब ग्राम डहरमौवा कौड़ा के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता था, तब जे.एस. यादव ने अपने गांव में बाबा गजाधर दास इंटर कॉलेज की स्थापना कराई थी। साथ ही बाबा गजाधर दास बालिका महाविद्यालय, आतमपुर छपरा (सादात) का भी संचालन किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सका था।

जे.एस. यादव अपने न्यायिक एवं प्रशासनिक जीवन में सरल स्वभाव, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। उनके निधन को जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया था। इस दुःखद समाचार की पुष्टि उनके चचेरे भाई श्री रामाश्रय यादव द्वारा की गई थी। मुखाग्नि बड़े पुत्र डॉ. पीयूष यादव ने दी थी।

Advertisement

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page