Connect with us

गाजीपुर

मारपीट मामले में वांछित अभियुक्त सहित पकड़े गए दो बाल अपचारी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। थाना रामपुर माँझा पुलिस ने मु0अ0सं0 02/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 110 बीएनएस में वांछित एक अभियुक्त तथा दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

प्रकरण के संक्षिप्त विवरण के अनुसार, नये साल के पहले दिन अभियुक्तगण द्वारा एकमत होकर गाली-गलौज करते हुए वादी मुकदमा हसीन पुत्र इकराम, निवासी ग्राम खानकाह खुर्द, थाना रामपुर माँझा के भांजे को जान से मारने की नीयत से घसीटा गया और उसके सिर व सीने पर प्रहार किया गया। इस हमले के कारण वादी का भांजा मौके पर ही बेहोश हो गया तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। उक्त घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 110 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Loading...

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विवेचना के क्रम में 2 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक मोतीलाल ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए इस मुकदमे में वांछित अभियुक्त बृजेश सिंह यादव पुत्र भोला यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खानकाह खुर्द, थाना रामपुर माँझा तथा दो बाल अपचारियों को धरवा तिराहा के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया। सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थाना रामपुर माँझा की पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक मोतीलाल के नेतृत्व में अंजाम दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page