Connect with us

वाराणसी

सिक्योरिटी गार्ड के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के दयालपुर (रसूलपुर) गांव में बीती शाम करीब छह बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक से आपस में धक्का लगने के बाद हुई कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

गोली लगने से रसूलपुर निवासी बनारसी सिंह का पुत्र समीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे तत्काल शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। समीर के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं और वह उनका इकलौता पुत्र था। वहीं, इंदरपुर निवासी रामू यादव (35) को कमर में गोली लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, कृष्णापुर (बड़ागांव) निवासी रामू यादव और अभिषेक यादव बाइक से अपने एक दोस्त के घर जा रहे थे। रास्ते में पड़ोस के गांव दयालपुर के सीवान में सड़क पर छह युवक खड़े थे। कोहरे के कारण बाइक उनसे टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर रामू यादव को कमर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद अभिषेक यादव मौके से भाग निकला।

इसी दौरान चार मनबढ़ युवक दो बाइक से फरार हो गए। उसी समय रसूलपुर निवासी समीर सिंह बाइक से वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि बदमाशों ने उसे गोली मार दी और उसकी बाइक छीन ली। करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे बाइक फेंकी हुई मिली।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों, प्रयुक्त हथियार और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page