Connect with us

गाजीपुर

शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से आगे बढ़ी टीएससीटी

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) भांवरकोल के तत्वावधान में विकास खण्ड भांवरकोल के प्रांगण में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवाकाल के दौरान किसी शिक्षक या शिक्षिका के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके परिवार को लगभग 50–55 लाख रुपये तक का सहयोग प्रदान करना, साथ ही शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन, आत्मविकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक शिक्षकों से इस टीम से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षकों के परिवारों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रखती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वयं भी निरंतर सहयोग करते रहने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष त्रिपुरारी यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम, टीएससीटी पट्टा एवं बुके देकर सम्मान किया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम भांवरकोल शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग, नवाचार और आत्मिक संतुलन को बढ़ावा देने का सशक्त मंच बनकर उभरी है। ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और वे अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता मु. आलिम हुसैन ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर गिरी, अभिषेक गौरव, राधेश्याम यादव, सुशील राय, दिवाकर सिंह, जयनारायण उपाध्याय, राजेश यादव, अशोक राय, दिनेश यादव, विकास सिंह, राकेश, हैदर खान, नीरज राय, रमाशंकर यादव, माया कुमारी, आरती गुप्ता, ममता यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page