Connect with us

वाराणसी

शिवपुर कंपोजिट विद्यालय में SIR व्यवस्था का निरीक्षण, BLO की समस्याएं सुनी गईं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को एसआईआर व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन विभाग के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने एसआईआर कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में लगे सरकारी कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से यह कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

Loading...

मंत्री ने आश्वासन दिया कि BLO की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान उत्तरी विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह, पार्षद बलिराम कनौजिया, संदीप रघुवंशी, रत्न मौर्य, जितेंद्र नाथ मिश्रा, रवि प्रताप चंद्र कौशिक, अरविंद सिंह पिंकू, रोहित गुप्ता, शिवशंकर यादव, विकास झा, नेहा चौबे, उर्मिला सिंह सहित बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page