गाजीपुर
महिला सुरक्षा पर फोकस, एंटी रोमियो टीम सक्रिय
गाजीपुर। यूपी शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को समर्पित “मिशन शक्ति” अभियान के फेज-05 के तहत सोमवार को जिले में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस प्रशासन की टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता और कार्रवाई दोनों मोर्चों पर सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस बल ने शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए मिशन शक्ति अभियान का संदेश पहुंचाया। वहीं, एंटी रोमियो टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
जनपद पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, जिसके तहत निरंतर कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते रहेंगे।
