Connect with us

गाजीपुर

शोषण के विरुद्ध सचिव संगठन ने जताया रोष, आरपार की लड़ाई का ऐलान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी–ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, गाजीपुर की बैठक रविवार को विकास खंड सदर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का विरोध किया और विभागीय कार्यों में उच्चाधिकारियों द्वारा दबाव एवं भय का माहौल बनाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया।

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर निर्णय लिया गया कि विरोध स्वरूप 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक काला फीता बांधकर कार्य किया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि आंदोलन के अगले चरण में माननीय मुख्यमंत्री को पत्रक सौंपा जाएगा। यदि सुनवाई नहीं होती है तो अंततः कार्य बहिष्कार करने का सामूहिक निर्णय लिया गया।

बैठक में समन्वय समिति के अध्यक्ष सूर्यभानु राय, कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, मंत्री पवन पांडे, विनीत राय, मनोज यादव, जयप्रकाश पांडे, कंचन कुमार जायसवाल, शिवप्रकाश त्रिपाठी, शशि राय, अरुण पांडे, चंद्रिका प्रसाद, रमेशचंद्र प्रथम, रमेशचंद्र द्वितीय, अजीत गौतम, अवनीश, लाल बहादुर शास्त्री, रिंकू कश्यप, कमलेश जायसवाल, नितेश रावत, राजीव शर्मा, शैलेन्द्र सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page