गाजीपुर
मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर में पुलिस ने किया पैदल गश्त
बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान
गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया।

एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग
अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ शोहदों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक
पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी लोगों को दी। अभियान के तहत पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और चेकिंग जारी रखने की बात कही।
