Connect with us

गाजीपुर

पीएचडी इन लॉ की उपाधि से विभूषित हुई सोनाली

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर के हरपुर मोहल्ला निवासी सोनाली यादव को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में पीएचडी इन लॉ की उपाधि प्रदान की गई। समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति एवं अध्यक्ष अलका दास, उपकुलपति कृष्ण श्रीवास्तव तथा प्रो वाइस चांसलर सतीश शर्मा द्वारा सोनाली को उपाधि दी गई।

यह समारोह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया।

ज्ञात हो कि श्रीमती यादव, बाल कल्याण न्यायपीठ गाजीपुर के सदस्य एवं मजिस्ट्रेट महातिम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। वर्तमान में वे जयपुरिया शिक्षण संस्थान में विधि संकाय की प्रांतीय परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं।

सोनाली की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार का बल्कि क्षेत्र और पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का एक मजबूत उदाहरण है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page