गाजीपुर
कीचड़ भरे गड्ढे में फंसा पशु, क्रेन की मदद से बची जान
Loading...
Loading...
गाजीपुर। जिले के नंदगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ के परिसर में मंगलवार को साढ़े तीन बजे एक आवारा पशु कीचड़ से भरे गड्ढे में जाकर फंस गया। पशु के फंसने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बगल में सेतु निगम में कार्यरत क्रेन को बुलाया और क्रेन की मदद से फंसे पशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
Loading...

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नंदगंज रेलवे स्टेशन परिसर के एक ओर तो बाउंड्री वाल बनी है, लेकिन दूसरी ओर बाउंड्री न होने के कारण अक्सर छुट्टा पशु स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म में घुस जाते हैं, जिससे किसी न किसी दुर्घटना होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने स्टेशन परिसर के खुले हिस्से में जल्द से जल्द बाउंड्री वाल निर्माण की मांग दोहराई है।
Continue Reading
