Connect with us

गोरखपुर

प्रेमी के साथ मिलकर पति को बांधा, धारदार हथियार से किया हमला

Published

on

Loading...
Loading...

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी ने दी डरावनी सजा

गोरखपुर। उरुवा क्षेत्र के दूधरा गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी ने पहले पति को रस्सी से बांधा, फिर गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल पति की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही उरुवा थाना पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना की जानकारी पर एसपी दक्षिणी और सीओ गोला भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

दूधरा गांव निवासी प्रदुम उर्फ चैतू चौरसिया की शादी तीन साल पहले गगहा के मझगांवा की प्रियंका चौरसिया से हुई थी। प्रियंका का गोला के डीहवा निवासी अंकित चौरसिया से कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। प्रदुम पत्नी से प्रेमी से दूरी बनाने को कहता था, लेकिन प्रियंका मानने को तैयार नहीं थी। वह मौका मिलने पर या तो अंकित को घर बुला लेती या उससे मिलने चली जाती थी। शनिवार को भी दोनों के बीच अंकित को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते प्रियंका नाराज थी।

रविवार दोपहर लगभग तीन बजे प्रदुम के पिता दूधनाथ खोमचा लेकर गांव में गये हुए थे और मां मंजू देवी सत्संग में थीं। घर में अकेला पाकर प्रियंका ने प्रेमी अंकित को बुला लिया। इसी बीच प्रदुम घर पहुंचा और पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर विरोध किया। आरोप है कि इस पर प्रियंका ने प्रेमी के साथ मिलकर प्रदुम को रस्सी से बांध दिया और चाकू से उसके गले व शरीर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और उपचार के बाद वह बातचीत कर पा रहा है। मां मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page