Connect with us

गोरखपुर

गीता वाटिका में मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व 

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। कामधेनु शक्तिपीठ द्वारा गीता वाटिका स्थित गौशाला में विधि विधान से गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवत्स स्वामी डॉक्टर विनय ने किया, जबकि संचालन गोवत्स सेवा दरबार के संयोजक सुरेश सुद्धनिया ने किया ।

Loading...

इस अवसर पर तमाम गौ भक्त उपस्थित रहे । सबसे पहले स्वामी जी ने गौ माता का पूजन किया, उसके बाद उनका  आरती करके, परिक्रमा किया गया। इस अवसर पर स्वामी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत परम वैभव पर तभी पहुंचेगी ,जब भारत में गौ माता का खून नहीं बहेगा और गौ माता को सम्मान मिलेगा । स्वामी जी ने कहा कि भारत के जिस हिस्से में गौ माता का सम्मान कम हुआ, वह क्षेत्र भारत माता के गोद से अलग हो गया ,इसलिए यदि भारत को पुनः उनका अतीत का गौरव दिलाना है तो हर परिवार को गौ माता का सम्मान करना चाहिए ।

इस अवसर पर धन गुप्ता, राजकुमार शर्मा, राजीव कुमार पांडे, सुरेंद्र वैद्य ,अरविंद त्रिपाठी, सोनू मिश्रा ,प्रवीण पांडे, राघवेंद्र श्रीवास्तव, गीता सिंह, अमिता उपाध्याय, मनीषा चौधरी व अन्य भक्त उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page