Connect with us

गोरखपुर

बिजली कटने से नाराज लोगों ने लाइनमैन से की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बिजली कटने से नाराज कुछ लोगों ने बीती रात लाइनमैन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लाइनमैन नियमित रूप से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने पहुंचे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी और उनकी बाइक को भी तोड़ दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने लाइनमैन से कहा कि “बार-बार लाइट काटकर रात की नींद खराब करते हो।” इस दौरान मौके पर हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और पीड़ित लाइनमैन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

Loading...

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों से कर्मचारियों का मनोबल गिरता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page