Connect with us

वाराणसी

प्रो. गिरिजेश के निधन पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शोकसभा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के व्याकरण शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व संकायाध्यक्ष एवं विशिष्ट विद्वान् आचार्य प्रो. गिरिजेश कुमार दीक्षित के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार अपराह्न विश्वविद्यालय परिसर स्थित पाणिनि भवन सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने की। शोकसभा के प्रारंभ में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना की गई।

Loading...

जनसंपर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने शोक प्रस्ताव का वाचन किया। इस दौरान प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो. महेंद्र पांडेय, प्रो. राजनाथ, प्रो. विजय कुमार पांडेय, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार तथा ई. रामविजय सिंह सहित अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभा में सभी ने प्रो. दीक्षित के शिक्षण, शोध और संस्कृत भाषा के प्रति उनके समर्पण को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page