Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा चौराहे पर लगी डॉ. अंबेडकर की भव्य प्रतिमा

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित तिराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बदले जाने को लेकर विवाद के बाद शनिवार की देर शाम 6 फीट ऊँची नई प्रतिमा लगने के बाद समर्थकों में खुशी देखने को मिली।

Loading...

बता दें कि, शुक्रवार की रात तहसील प्रशासन द्वारा छोटी प्रतिमा लगाए जाने पर आसपास के समर्थकों द्वारा शनिवार की सुबह भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का कार्य करती रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक बड़ी और भव्य प्रतिमा नहीं लगेगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस पर तहसील प्रशासन ने वाराणसी से छह फीट ऊँची प्रतिमा मँगवाकर शनिवार की रात लगवाने के पश्चात तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page