Connect with us

गोरखपुर

अधेड़ ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से की छेड़खानी, विरोध करने पर पिता को पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। जनपद के गोला थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के एक 63 वर्षीय अधेड़ दरिंदे ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ छेड़खानी जैसी घिनौनी हरकत की।

बताया जा रहा है कि जब युवती ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने उसे छोड़ने के बजाय उसके पिता पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने परिवार को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल पिता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने गोला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी पर छेड़खानी, हमला और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Advertisement

इस शर्मनाक वारदात के बाद गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज को कलंकित करती हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page