वाराणसी
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने हवन-पूजन कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

वाराणसी, पिंडरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के रमईपुर स्थित माँ दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में विधायक पिंडरा डॉ अवधेश सिंह द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उपस्थित लोगों के बीच फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे अवसर पर जन-जन का उत्साह उनके प्रति जनता के प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
विधायक के साथ कार्यक्रम में ब्लॉक विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, डॉ. जे. पी. दुबे, अवधेश मिश्रा, आशीष प्रकाश सिंह, वंश नारायण पाठक, ग्राम प्रधान महेश सिंह, राजन सिंह, रामु गुप्ता, दिलीप सिंह प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह, मनीष चौबे, आकाश तिवारी, अमर सिंह गुड्डू, संदीप सिंह, दीपक सिंह, अतुल रावत एडीओ अशोक चौबे तथा वन विभाग के रेंजर पंकज सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक आस्था और उत्साह से भरा रहा। हवन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। फल और मिष्ठान वितरण के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और देश की समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं कीं।