Connect with us

चन्दौली

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के शिकारगंज क्षेत्र बाबा जागेश्वर नाथ हेतिमपुर में चकिया दक्षिण मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस पर सर्वाधिक स्थान बाबा जागेश्वर धाम चंद्रप्रभा नदी तट से लेकर मंदिर प्रांगण तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कार्यक्रम किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई भी दी।

कार्यक्रम के तहत सुदूर बस्ती में जाकर फल वितरण किया गया। चकिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी बिंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। चकिया दक्षिणी मंडल प्रभारी प्रेम नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा के तहत कार्यक्रम को सफल बनाना है।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेट, वृक्षारोपण, समय-समय पर गरीबों में फल वितरण इत्यादि कार्यक्रम किए जाएंगे।

Loading...

इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष दीनानाथ मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष रशीद अहमद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंत्री दिनेश बहेलिया, उपाध्यक्ष अंकित सिंह, गोपीनाथ तिवारी, संतोष मिश्रा, कुंदन गोंड, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, हामिद खान, तिलकधारी, बाला लखेन्दर सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे। मंडल महामंत्री दीपक रंजन सिंह ने सफल संचालन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page