Connect with us

खेल

Asia Cup : भारत ने चीन को रोमांचक मुकाबले में दी पटखनी

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए चीन को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से मात दी। मैच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा और अंतिम क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा बनाते हुए जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनाल्टी कॉर्नर गोल ने भारत के लिए विजयी गोल साबित किया।

हाफ टाइम तक भारत ने बनाई बढ़त

पूल-ए के मुकाबले में दोनों टीमें शुरू से ही आक्रामक रहीं। हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे था। पहले क्वार्टर में तीसरे मिनट में भारत ने गोल किया, जिसे बाद में रैफरल के बाद फाउल माना गया। इसके बाद चीन ने 12वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर बढ़त बनाई।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए बढ़त बनाई। 18वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। दो मिनट बाद हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रैग फ्लिक से भारत को आगे किया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे रहा।

Advertisement

तीसरा और चौथा क्वार्टर: आखिरी मिनट तक मुकाबला बेहद रोमांचक

तीसरे क्वार्टर में चीन ने जोरदार वापसी की और दो गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। लेकिन भारत ने चौथे क्वार्टर में लगातार पेनाल्टी कॉर्नर के मौके भुनाकर विजयी गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक ने टीम इंडिया को जीत दिलाई और भारत ने एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page