Connect with us

वाराणसी

BHU : पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप भर्ती के लिए देश के टॉप 50 संस्थानों से आएंगे शोधार्थी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीएचयू ने शोध और नवाचार को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के 33 प्रोफेसरों के अंतर्गत राजा ज्वाला प्रसाद पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप (RJP-PDF) के लिए देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से शोधार्थियों की भर्ती की जा रही है।

यह फेलोशिप NIRF में टॉप 50 और QS रैंकिंग में टॉप 500 वैश्विक संस्थानों से जुड़े उम्मीदवारों के लिए खोली गई है। चयनित शोधार्थियों को BHU की हाईटेक सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय रिसर्च का अवसर मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।

फेलोशिप के तहत चयनित शोधार्थियों को हर माह 60 हजार रुपये मानदेय, 10 हजार रुपये HRA और 50 हजार रुपये इमरजेंसी फंड प्रदान किया जाएगा। एक वर्ष की इस फेलोशिप अवधि के दौरान उम्मीदवारों को कम से कम दो Q1/Q2 श्रेणी के जर्नल में प्रकाशित शोधपत्रों की अनिवार्यता होगी।

जंतु विज्ञान विभाग में सबसे अधिक 5 पद हैं, रसायन विज्ञान में 4, न्यूरोलॉजी में 3 तथा भू-भौतिकी, भू-विज्ञान और भौतिकी में 2-2 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, बायोकैमिस्ट्री, जेनेटिक्स, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, सोशल इन्क्लूजन, मेडिसिनिल केमेस्ट्री सहित विभिन्न विभागों में एक-एक पदों की भर्ती होगी।

शोधार्थियों को BHU के सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर में आइसोटोप अनुपात द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमेट्री और सुपर-रिजॉल्यूशन माइक्रोस्कोपी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस प्रयोगशालाओं में रिसर्च करने का अवसर मिलेगा। वे न सिर्फ प्रोफेसर के साथ काम करेंगे, बल्कि पीएचडी, यूजी और पीजी छात्रों को मार्गदर्शन भी देंगे।

Advertisement

आवेदन BHU की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए गए निर्धारित प्रारूप में करना होगा, जिसे अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर डीएस पांडेय को 20 अगस्त तक भेजना होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page